पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में विकसित होंगे तीन नए पर्यटक स्थल

प्रदेश में विकसित होंगे तीन नए पर्यटक स्थल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकारप्रदेश में तीन नए पर्यटक स्थल विकसित करेगी। इसके लिए सरकार ने प्रदेश में अलग अलग जगहों पर स्थलों का चयन कर लिया है। इन्हें पर्यटन के लिए विकसित किया जाना प्रस्तावित है। शिमला, मंडी, सिरमौर जिलों में नए स्थल विकसित किये जाएंगे। विभाग का तर्क है कि इससे हिमाचल आने वाले सैलानियों को नए स्थान और प्राकृतिक सौंदर्य देखने को मिल सकेगा। सकार इन्हें निजी सहभागिता से विकसित करेगी। इस क्षेत्र में देश के अन्य राज्यो में काम कर रही फर्मों को सरकार ने आॅफर दी है। इसमें जिसकी और से प्रस्ताव आएंगे उसके बाद ही विभाग की ओर से फैसला लिया जा सकेगा। प्रदेश आने वाले पर्यटकों की अकसर यह शिकायत रहती है कि वह बार-बार एक ही पर्यटक स्थलों को देखकर ऊब गए है और वह यहां कुछ नया देखना चाहते हैं। पर्यटकों की इसी मांग को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 3 नए पर्यटक स्थल विकसित करने की योजना तैयार कर दी है। जिस पर सरकार ने काम निजी क्षेत्र में लोगों को आगे आने की ऑफर दे दी है।

प्रदेश में नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए 3 जगहों का चयन किया है। इन स्थलों को विकसित करने के लिए निजी क्षेत्रों में कंपनियों को ऑफर दी गई है। विजयसिंह मनकोटिया, उपाध्यक्षपर्यटन विकास बोर्ड

यह तीन पर्यटक स्थल किए जाएंगे विकसित

राज्यसरकार ने प्रदेश में जो तीन क्षेत्र पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए चुने है उनमें राजगढ़, लरेट-चांशल, जटींगरी स्टेशन शामिल है इसके अलावा सरकार ने नारकंडा , टिक्कर को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। सरकार को पर्यटकों की लगातार गुजारिश रही है कि वह प्रदेश बार-बार आना चाहते है, लेकिन प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों जैसे शिमला, कुफरी, मनाली, चंबा-धर्मशाला में पर्यटकों के बढ़ते दबाव के कारण उन्हें यहां ऐसे क्षेत्रों विकसित करने चाहिए जो पर्यटन की दृष्टि से अभी तक अनछुए क्षेत्र है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार चार नए पर्यटक स्थल विकसित करने जा रही है।

मूलभूत सुविधाएं

शिमलामनाली की तर्ज पर विकसित किये जाने वाले पर्यटक स्थलों पर सरकार उन सभी बातों का खास ख्याल रखेगी जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। वहां पर होटल पार्किंग, शॉपिंग मॉल, प्राकृतिक खूबसूरती को इस तरह प्रस्तुत किया जाएगा जिसे देखने पर्यटक देश विदेश खींचे चले आएंगे।