पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो को हमीरपुर में धूमल पालमपुर में शांता संभालेंगे कमान

दो को हमीरपुर में धूमल पालमपुर में शांता संभालेंगे कमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमाचलभाजपा2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में प्रदेश के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला शिमला में इस कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। उनके साथ सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश भारद्वाज, पार्टी प्रवक्ता गणेश दत, कपिल सूद, डाॅ. सिकन्दर कुमार रहेंगे। हमीरपुर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल आैर कमलेश कुमारी, पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, ऊना में पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आैर प्रवीण शर्मा, मंडी जिला में रामस्वरूप पायल वैद्य, बिलासपुर में रणधीर, सुंदरनगर में महेंद्र, रमा वर्मा, त्रिलोक, कांगड़ा में कृपाल, इंदू, सिरमौर में चंद्रमोहन, सुखराम, सोलन में कश्यप, डाॅ. राजीव, रितु सेठी डेजी ठाकुर , चंबा में विनोद, देहरा में रविंद्र रवि, विक्रम, कुल्लू में राम सिंह, अजय, महासू में नरेंद्र, नुरपूर में राजीव, लाहौल स्पिति में रामलाल, किन्नौर में नीना को जिम्मा सौंपा है।