- Hindi News
- अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में भाजयुमो की बैठक ली
अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में भाजयुमो की बैठक ली
भारतीयजनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को करनाल में हरियाणा भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजयुमो को राष्ट्रीय स्तर पर दो करोड़ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आगे आना होगा और नए सदस्य जोड़ने होंगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सदस्यता अभियान तथा भारत सरकार और हरियाणा सरकार की नीतियां लोगों तक पंहुचाने के बारे में कार्यकर्ताआें का मार्गदर्शन किया।