कोटखाई में खोला जाएगा गौसदन:शर्मा
िशमला|पहाड़ों मेंभी गाय का विशेष स्थान है। गायत्री परिजन सेवानिवृत्त इंजीनियर जयराम शर्मा के अनुसार जिला शिमला कोटखाई बगाहर गांव के आचार्य पंडित सुमन शर्मा ने लावारिश पशुओं की देखरेख का जिम्मा स्थानीय लोगों के सहयोग से स्वयं संभाल लिया है। यह धर्म का कार्य वह अपने कर्मक्षेत्र बगाहर पंचायत से आंरभ करने जा रहे हंै। इन्होंने देवरी के देवता बैंद्रा की खाली पड़ी जमीन और कुछ दानवीरों से मुफ्त में दान लेकर देवघराट-कुपड़ी नाला, कोटखाई में एक गाय सदन खोलने का बीड़ा उठाया है। इसमें अवारा पशुओं के लिए चारा पानी और गौशाला की पूर्ण व्यवस्था होगी। इस कार्य के लिए सुमन शर्मा ने एक कमेटी का गठन किया है। इसमें बगाहर पंचायत के हर गांव से एक-एक प्रतिनिधि लिया गया है, जो इस गौ सदन की पूर्ण व्यवस्था की देखभाल करेंगे। जयराम शर्मा ने कहा कि गौ सदन का उद्घाटन 16 दिसंबर को देवता बैंद्रा के आशीर्वाद से होगा। इस यज्ञ में स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस यज्ञ में स्थानीय लोग भी बढ़चढ़ कर सहयोग दे रहे हैं।