- Hindi News
- स्कॉलरशिप परीक्षा में मंजू, मन्नत फर्स्ट
स्कॉलरशिप परीक्षा में मंजू, मन्नत फर्स्ट
सिटीपब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर स्कूल स्काॅलरशिप परीक्षा 2014 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पब्लिक स्कूल मैनजेमेंट के अध्यक्ष यूएस चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह प्रतियोगिता 23 और 24 नवंबर को संपन हुई थी।
इसमें जिला शिमला के प्राइवेट सरकारी स्कूलों के 460 बच्चों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने सभी 6 वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें पहले वर्ग में नर्सरी-केजी की मंजू शर्मा मन्नत वर्मा पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर आर्यन वर्मा, निखिल शर्मा आर्यन मेहता रहे, तीसरे स्थान पर यूनिक शर्मा रहे।
सर्टिफिकेटदेकर किया सम्मानित
दूसरेवर्ग में प्रथम स्थान पर सोरिश रपटा, दूसरे स्थान पर हितेश नेगी, और तीसरे स्थान पर रिया शर्मा रहे। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने अपने संदेश में बच्चों को समय का सदुपयोग करने का आवाहन किया।
उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष रपटा की इस आयोजन के लिए सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार बच्चों को प्रेरित करने का आवाहन किया। प्रदेश के निजी स्कूल प्रबंधक संघ का भविष्य में भी प्रयास रहेगा कि इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहें। प्रदेश के दूर दराज के गरीब बच्चों को इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा होगी जो गरीब बच्चों को भी प्रदेश में अग्रणी श्रेणी में खड़ा करेगी। इससे गांवो के साथ-साथ प्रदेश का विकास भी संभव हो सकेगा।
सिटी पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स को सम्मानित करते मुख्यातिथि।