- Hindi News
- विश्व हिंदू परिषद का विराट सम्मेलन शिमला में
विश्व हिंदू परिषद का विराट सम्मेलन शिमला में
रामपुर बुशहर| विहिपके क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश ने देश में बढ़ रही धर्मांतरण की घटना पर गहन चिंता जताई है। शुक्रवार को रामपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धर्मांतरण समाज के लिए खतरा है और इसको हर हाल में रोकना होगा। उन्होंने कहा कि विहिप देश में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को घर वापस लाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। शिमला में चार मई 2015 को विराट सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें साधु महात्माओं को बुलाकर लोगों को हिन्दू धर्म का महत्व समझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मजबूरीवश धर्म परिवर्तन करते हैं, उनके उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विहिप स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इन्हें मजबूत करेगी, ताकि वे दूसरे धर्म के लोगों के झांसे में सके।