पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामगारों को पक्का करने पर लोनिवि दफ्तर का घेराव

कामगारों को पक्का करने पर लोनिवि दफ्तर का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जोगेंद्रनगर/सरकाघाट

सीटूसेसंबंधित लोनिवि मजदूर एकता यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने मजदूर किसान नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में जोगेंद्रनगर में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया।

धरने-प्रदर्शन कार्यालय घेराव की कार्रवाई में सीटू के जिला कमेटी सदस्य राजन, यूनियन के प्रधान सुभाष चंद उपाध्यक्ष डूमणू राम, नौजवान सभा के सुनील बरवाल छात्र नेता संजय जमवाल सहित सभी सैक्शनों के मजदूरों ने हिस्सा लिया। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि लेबर कोर्ट से जो फैसला आया है उसके अनुसार विभाग ने पहले 20 मजदूरों को बाद में 60 के करीब मजदूरों को तो पक्का कर दिया, लेकिन बाकी मजदूरों को पक्का करने के लिए सरकार विभाग द्वारा जानबूझ कर अड़चने पैदा की जा रही हैं। एक समान फैसले के आधार पर कुछ मजदूरों को पक्का करने बाकियों के मामले को टालना न्याय की मूल अवधारणा के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर मजदूरों पक्का नहीं किया गया तो शिमला में ईएनसी लॉ सचिव कार्यालय का घेराव किया जाएगा। धरने के बाद अधिशासी अभियंता अधीक्षण अभियंता ने यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत कर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यूनियन के मांगपत्र के आधार पर सभी मजदूरों की सूची सरकार तथा उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

सरकाघाट: हिमाचलकिसान सभा की सरकाघाट तहसील कमेटी ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर पुराने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को किसान नेता मुनीष शर्मा, दिनेश, रवि मंडयाल, सुरेश शर्मा ने संबोधित किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश सरकार को आवारा पशुओं जंगली जानवरों पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम बताते हुए कड़े कद उठाने की मांग की गई है। जंगली जानवर जहां किसानों की खेती उजाड़ रहे हैं।

जोगेंद्रनगर: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर