पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन परेशान और धंस जाए सड़क

प्रशासन परेशान और धंस जाए सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्फ हटाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से तैयार

बर्फबारीसे निपटने के लिए नगर निगम ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शहर में सड़कों को साफ करने के लिए निगम में कार्यरत मजदूरों के अलावा जेसीबी मशीन भी तैनात की दी हैं। इसी तरह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए रेत की व्यवस्था भी की गई है। बर्फबारी में नगर निगम शेडी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखेगा। इसके लिए कर्मचारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

150मजदूरों को जिम्मेदारी

सड़कोंको सुचारू करने के लिए नगर निगम ने 150 से अधिक मजदूरों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी वार्ड के कनिष्ठ अभियंताओं को बर्फबारी से निपटने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है। नगर निगम आयुक्त पंकज रॉय का कहना है कि बर्फबारी से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समय पर सभी रास्ते खोले जाएं, इसके सख्त आदेश किए गए हैं। उनका कहना है कि बर्फबारी के चलते लोगों को सभी तरह की सुविधाएं नगर निगम प्रदान करेगा। बर्फ जमने से पहले ही हटा दी जाएगी।

यहांआती है परेशानी

शेडीएरिया में संजौली से लक्कड़ बाजार, रिज से जाखू की ओर जाने वाला मार्ग, कार्ट रोड से कमला नेहरू अस्पताल, आईजीएमसी की तरफ आने वाला मार्ग, कालीबाड़ी से समरहिल की तरफ वाला मार्ग प्रमुख है। ये ऐसे मार्ग हैं जहां पर लोगों की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। इन मार्गों पर बर्फ भी ज्यादा जमती है। ऐेसे में नगर निगम को इन मार्गों से सबसे पहले बर्फ हटाना चुनौती है। पिछली बार भी निगम की सुस्ती के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

आने वाले दिनों में यदि मौसम इसी तरह खराब रहता है तो फील्ड स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द की जा सकती है। इसके अलावा भारी बर्फबारी की स्थिति में सड़कें साफ करने का काम ठेकेदारों को भी सौंपा जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मौसम के करवट बदलने के कारण अपर शिमला के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। बर्फबारी के चलते कुफरी, फागू, खड़ा पत्थर, नारकंडा, खिड़की मार्ग बंद हो गया है। इससे इस रूट से जाने वाली बसों को नहीं भेजा गया। ऐसे में यात्री दिन भर भटकते रहे। सुबह नौ बजे से पहले जिन बसों को रूट पर भेजा गया था, वह सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद निगम प्रबंधन ने कोई बसें नहीं भेजी। इस