बिजली बोर्ड के रवैये से नाराज लोग
पटगैहरग्राम पंचायत क्षेत्र ढली विद्युत उपमंडल के अंतर्गत 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को इलाके में बिजली होने के कारण लोगों को कई दिक्कतें आई। इस क्षेत्र में दिगट, दट, रछोई, दनी, कुफर, दिना, क्लावो, पवाबो,कोटी, अालुजुब्बड़, कुम्हाटी, घाटली के ग्रामों में विद्युत आपूर्ति नहीं हुई।
ग्राम पंचायत पटगैहर के पूर्व प्रधान नेक राम शर्मा ने कहा कि जब इसकी शिकायत ढली विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता से की गई तो पता चला किया जगरोटी सब स्टेशन से पटगैहर की बिजली काट दी है। इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां क्षेत्र के
5महीने मंे आता है बिल
लोगोंका आरोप है कि साफ मौसम में विभाग का ये हाल है तो बर्फ गिरेगी तो क्या हाल होगा। नेकराम का आरोप है कि पटगैहर पंचायत के क्षेत्र के लोगों को विद्युत उपमंडल ढली से पांच महीने में एक बार बिजली के बिल भेजे जाते हैं। पटगैहर ग्राम पंचायत के ग्राम पालोजुब्बड़ घाटली ,ग्रामों में पिछले चार पांच वर्षों से विद्युत विभाग द्वारा मीटर रीडिंग नहीं ली गई है। इन ग्रामोंं की जनता को पिछले चार पांच वर्षों से एवरेज बिल दिए जा रहे हैं, जबकि मीटर रीडिंग कई मीटरों में से एक हजार पंद्रह हजार सौ यूनिट से ज्यादा जल चुकी है। ऐसे में जब वास्तवितक मीटर रीडिंग होगी तो इस क्षेत्र की गरीब जनता को पिछला बकाया बिल हजारों की रुपए में अदा करना पड़ेगा।
इस क्षेत्र की गरीब जनता बिल को एक किश्त में जमा करवाने में सक्षम नहीं है। इस बारे में विभाग के कार्यालय ढली में जाकर भी बात की गई है। पिछले महीने नबंवर 2014 को सभी मीटरों की मीटर रीडिंग करवाने की बात कही, लेकिन विभाग ने इस पर गौर नहीं किया। नेकराम का कहना है कि इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी शिकायत की है।
पटगैहर में दो दिन बिजली होने से लोगों को हुई परेशानी