पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गांव में चलाई जा रही है योगा की क्लासेज: शर्मा

गांव-गांव में चलाई जा रही है योगा की क्लासेज: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतस्वाभिमान न्यास ने यूएन. की ओर से 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। भारत स्वाभिमान न्यास के सभी पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। केंद्रीय एवं राज्य प्रभारी लक्ष्मीदत्त शर्मा ने कहा कि पतंजलि योग की ओर से प्रत्येक जिला के गांव-गांव तक योग शिविर एवं कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

प्रत्येक जिलों में पांच-पांच गांवों का चयन कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक तहसील एवं ग्राम समिति किसी किसी गांव, कस्बे, और मुहल्ले को गाेद लेकर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को इस दिशा में जागरूक कर रही है।

21जून हो होंगे कार्यक्रम

प्रदेशकी कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 जून तक प्रदेश के हर पंचायत में योग सेवाएं पहुंचाई जाएगी और 21 जून को अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक जिला तहसील स्तर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रभारी लक्ष्मीदत्त शर्मा ने सभी बच्चों, जवानों और बुजुर्गों से अाह्वान किया है कि योग को अपनाएं खुद योग करें और औरों से भी करवाएं। योग से सुप्त शक्ति, प्रज्ञा, पुरुषार्थ को जगाएं। महर्षि पतंजलि आदि ऋषियों के योग को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इसके तहत हर गांव को कवर करने की कोशिश की जा रही है।