- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने स्काॅलरशिप टेस्ट मंे दिखाई प्रतिभा
स्टूडेंट्स ने स्काॅलरशिप टेस्ट मंे दिखाई प्रतिभा
हिमालयनपैरामाउंट पब्लिक स्कूल बलवंत कुटीर मल्याणा शिमला में बलवंत सिंह कंवर मेमोरियल स्काॅलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में शिमला के अलग-अलग स्कूलों के लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया। इस परीक्षा में प्री -नर्सरी से दसवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया।
इस परीक्षा में 27 बच्चों को 50000 से भी ज्यादा की स्काॅलरशिप दी जाएगी और साथ ही निशुल्क रियायती दरों पे शिक्षा प्रदान की जाएगी। स्कूल के निदेशक हेमंत सिंह कंवर ने बताया की इस परीक्षा का उद्देश्य होनहार और जरूरतमंद बच्चों को भी गुणात्मक शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए बच्चों से कोई भी फीस नहीं ली गई थी। स्कूल की और से हर प्रतिभागी को गिफ्ट्स भी प्रदान किए गए। इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया। परीक्षार्थियों का परीक्षा के प्रति उत्साह देखते ही बनता था। स्कूल की फाउंडर चंद्र कांटा ने बताया की स्कूल को और से पहले भी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अवसर मिलता रहा है और आगे भी दिया जाता रहेगा। स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार ने बताया की स्कूल की हर संभव कोशिश है की गरीब बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। परीक्षा का परिणाम 10 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा।
शिमला। शनिवारको स्काॅलरशिप परीक्षा देते स्टूडेंट्स।