म्यूजिकल नाइट में बिखेरा आवाज का जादू
शिमला|भाषा एवंसंस्कृति विभाग के सहयोग से विजयी फोरम शिमला की ओर से शनिवार को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें अतंरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके और इंडियन आइडल वॉयस आॅफ हिमालय के विजेता रहे फनकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। फोरम के चेयरमैन तरेसम भारती और अध्यक्ष रिंपल शर्मा सहित अन्य सभी इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में नाइट के मुख्य आकर्षण अतंरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके गायक मुकर्रम महमूद ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अप्रवासी भारतीय गायक अमेरिका के अलावा दुबई कनाडा जैसे देशों में भारतीय गीत संगीत में यह अपना योगदान दे चुके हंै। मुकर्रम महमूद ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर वॉयस ऑफ हिमालया के कार्तिक शर्मा ने अपनी सुरों की स्वर लहरियों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। इसके अलावा हिमाचली फनकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विजयी फोरम के चेयरमैन तरसेम भारती ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन को करवाते हैं।