पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर से पासवर्ड पूछ खाते से उड़ाए 50 हजार

डॉक्टर से पासवर्ड पूछ खाते से उड़ाए 50 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइलपर फोन करके एटीएम का पासवर्ड पूछकर शातिरों ने महिला डॉक्टर के बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए। मामला बीते 27 नवंबर का है, जब महिला अपने निजी डेंटल क्लीनिक में थी। इस दौरान डॉक्टर के मोबाइल पर किसी अज्ञात शातिर ने फोन करके उनके एटीएम कार्ड को ब्लॉक करके नया पिन नंबर जारी करने की बात कही।

महिला चिकित्सक ने अपना एटीएम पिन शातिर को बता दिया। कुछ ही देर में महिला के फोन मे उसके एसबीआई अकाउंट से पैसे निकालने का मैसेज आया। महिला जब तक समरहिल स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में जाकर अपना अकाउंट बंद करवाती, तब तक शातिर 50 हजार रुपए निकाल चुके थे। बालूगंज निवासी डाॅ. शिवाली गुप्ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने चिकित्सक महिला के बैंक अकाउंट से हुई ट्रांजेक्शनों का पता किया तो सभी ट्रांजक्शन हिमाचल से बाहर की पाई गई है। इसके अतिरिक्त जिस नंबर से महिला के मोबाइल पर कॉल आई थी वह भी बाहरी राज्यों का बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए अब शातिरों के बारे में पता करना काफी मुश्किलें खड़ी कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि शातिर ने सभी ट्रांजेक्शनों नेट के जरिए की है। यह अलग-अलग खातों में हुई है। इसका पता करना कठिन है। मोबाइल पर एटीएम नंबर पूछकर पैसा निकालने का यह पहला केस नहीं है। इस तरह के कई केस पुलिस के पास दर्ज है। पुलिस के लिए अकाउंट हैक करके पैसे निकालने वाले शातिरों को पकड़ने में काफी मुश्किल पैदा करता है, क्योंकि यह शातिर इंटरनेट के जरिए ही इस तरह के क्राइम को अंजाम देते हैं। वहीं इनके पास मोबाइल सिम से लेकर सबकुछ नकली होता है।

^पुलिस के पास महिला चिकित्सक डाॅ. शिवाली गुप्ता के अकाउंट से 50 हजार रुपए निकालने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बीरीसिंह, एसएचओबालूगंज थाना

परवाणू| परवाणूके उद्योग में कार्यरत एक श्रमिक के बैंक खाते से नेटवर्किंग के माध्यम से किसी असामाजिक तत्व ने 14 हजार रुपए निकाल िलए हैं। बिहार के राज कुमार ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके मोबाइल पर किसी ने फोन करके एटीएम कार्ड पर अंकित 16 अंकों का नंबर बताने को कहा और कहा कि वह बैंक के मुख्य कार्यालय मुंबई