पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएन स्कूल के बच्चे मोदी से करेंगे बात

बीएसएन स्कूल के बच्चे मोदी से करेंगे बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जासंरक्षण दिवस के अवसर पर बीएसएन स्कूल चक्कर के 15 बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल पूछेंगे। शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर प्रधानमंत्री विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग -अलग राज्यों के बच्चों से बात करेंगे।

उन्होंने बताया की उनके स्कूल को भी कॉन्फ्रेंसिंग के लिए चुना है। स्कूल के 15 बच्चों ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए सवालों का शब्द कोष तैयार कर लिया है। स्कूल के स्टूडेंट्स पल्लवी, कुलदीप, सुमेधा, सोनाली, आरजू ,कोमल, ज्योति, जिशान, साहिल, अभिषेक कपूर, अंकित, जतिन अपने -अपने सवाल प्रधानमंत्री से पूछेंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने कहा की वर्तमान में पाठ्यक्रम में बदलाव लाना जरूरी है, ताकि हर बच्चा जागरूक और प्राकृतिक प्रेमी बने और उसकी सोच महात्मा गांधी की तरह बन सके।

पत्रकारवार्ता के दौरान बीएसएन स्क्ूल की प्रिंसिपल स्टूडेंट्स।

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज