स्वयंसेवियों ने पंथाघाटी में की सफाई
शिमला|केंद्रीय विद्यालयतिब्बती स्कूल की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शनिवार को साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने तिब्बती कालोनी, पंथाघाटी में सफाई की। इसके अलावा सड़कों, मैदान, स्वास्थ्य केंद्रों और पगडंडियों, मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भी सफाई की गई। यह शिविर का 19 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम को शुभारंभ स्कूल प्रिसिंपल विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक सेवा को जीवन में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें समाज के प्रति आगे रहना चाहिए, ताकि समाज में जागरुकता लाई जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चों ने जगह-जगह सफाई करके स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस साप्ताहिक शिविर में बच्चों को समाज सामाजिक दायित्वों के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।