- Hindi News
- टुटू में स्वास्थ्य जांच शिविर कल से 22 तक
टुटू में स्वास्थ्य जांच शिविर कल से 22 तक
शिमला|प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र टुटू में निशुल्क शुगर टेस्ट कैंप का आयोजन सोमवार से शुरू हो रहा है, जो कि 22 दिसंबर तक चलेगा। विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने यह जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुटू के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया है कि शिविर में निशुल्क शुगर टेस्ट सुविधा सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। टेस्ट कराने के लिए लोगों को खाली पेट जांच के लिए आना होगा। अन्य लोग भी शिविर में अपनी स्वास्थ जांच के लिए सकते हैं। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सेवा दी जा रही है।