खस्ताहालत पर सरकार की खिल्ली
सोशल मीडिया को बनाया हथियार
प्रदेशसरकार के लिए गले की फंसा विपक्ष के लिए तगड़ा चुनावी मुद्दा बन चुकी ठियोग हाटकोटी रोहड़ू सड़क एक बार फिर सुर्खियों में है। सड़क संघर्ष यात्रा के बाद अबकी बार भाजपा ने सोशल साइट्स फेस बुक व्हाटस के माध्यम से सड़क की खस्ता हालत को लेकर सरकार पर हमला बोला है। भाजपा द्वारा सड़क की खस्ताहालत पर तैयार की गई ऑडिटिड तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें प्रदेश सरकार पर जम की तंज कसे गए हैं।
वाहनों में लगा दिए रोटर
भाजपा के सोशल मीडिया विंग ने रोहड़ू ठियोग शिमला सड़क की खस्ता हालत वाहनों को चलाने में रही दिक्कतों को देखते हुए फोटो को एडिट कर सरकार के उदासीन लापरवाह रवैये पर तंज कसे हैं।सड़क निर्माण कार्य के प्रति सरकार की नाकामी को दर्शाते हुए एक फोटो में एचआरटीसी की बस सहित अन्य छोटे वाहनों की छत पर हैलीकॉप्टर की तर्ज पर पंखे को दर्शा कर इन वानों को हवाई रास्ते से चलाने के सुझाव दिए गए हैं।
मंगलचांद के गढढों से सड़क की तुलना
ऐसेही एक अन्य फोटो में ठियोग हाटकोटी सड़क पर पड़े गडढ़ों के साथ चांद,व मंगल ग्रह पर दिखाई देने वाले गडढ़ों को दर्शाया गया है। इस फोटो के माध्यम से व्हाटस एप फेस बुक सहित अन्य सोशल साइट्स पर इस क्षेत्र को देश दुनिया से अलग किसी तीसरी दुनिया की तरह दिखाया जा रहा है। दोनों ही फोटो के साथ सरकार के खिलाफ अगल अलग प्रकार की व्यंगात्मक टिप्पणियां भी की जा रही है।
ठियोग हाटकोटी सड़क के निर्माण कार्य को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़ रखी है। सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर बेहद सक्रिस जुब्बल कोटखाई भाजपा सरकार विरोधी हर खबर को सैकंडों लोगों से शेयर कर रही है इतना ही नहीं जुब्बल कोटखाई भाजपा की यूथ ब्रिगेड द्वारा व्हाटस अप सोशल साइट पर एक दर्जन से अधिक ग्रुप बनाए गए हैं। जिनके माध्यम से सरकार की नाकामियों को खूब उछाला जा रहा है।