सड़क हादसे में दो महिलाएं जख्मी
रामपुर बुशहर| पुलिसथाना रामपुर के तहत चूहा बाग में हुए सड़क हादसे में दो महिलाएं जख्मी हुई हैं। महिलाओं का उपचार खनेरी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खनेरी की तरफ से शिमला का जा रही एक कार रामपुर शहर को रही परिवहन निगम की बस के साथ टकरा गई। बताया जाता है कि हादसा बस को ओवरटेक करते वक्त हुआ। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं को चोटें आई है जबकि चालक को कोई चोट नहीं लगी। घायलों लीला देवी और सुभाषिनी शामिल हैं। दोनों को खनेरी में भरती कराया गया है। पुलिस थाना प्रभारी मथुरा दास ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।