पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईडी ने पकड़ी 95 पेटी देसी शराब

सीआईडी ने पकड़ी 95 पेटी देसी शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| सीआईडीकी टीम ने शुक्रवार आधी रात के समय ठियोग के बलग और माई पुल के बीच एक बोलेरो पिकअप से 95 पेटी अवैध देसी शराब नालागढ़ नंबर वन पकड़ी है। ये शराब बासाधार,कुठार आदि पंचायतों में अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। सीआईडी की ठियोग इकाई प्रमुख की सूचना के आधार पर लगाए नाके में सीआईडी की चौपाल,ठियोग,सुन्नी और शिमला की संयुक्त टीम ने यह अवैध शराब पकड़ी। बोलेरो पिकअप के मालिक और चालक सुभाष को हिरासत में लिया गया है इसे स्टेट सीआईडी थाना भराड़ी लाया गया है जहां पूछताछ की जा रही है।