पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो ने की सदस्यता अभियान पर चर्चा

भाजयुमो ने की सदस्यता अभियान पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग| भाजपाके जिला महासू भाजयूमो की बैठक शनिवार को ठियोग में भाजपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई और इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया। इस बैठक में प्रदेश भाजयूमो अध्यक्ष सुनील ठाकुर और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी आना था लेकिन भारी बर्फबारी और ठियोग और शिमला के बीच गलु कुफरी में एनएच5 पर जाम के कारण वे इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बैठक में ठियोग सहित जिला के सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा की भूमिका को लेकर चर्चा की।