पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए खुले स्कूलों में आईपीएच नहीं देगा पानी की सप्लाई

नए खुले स्कूलों में आईपीएच नहीं देगा पानी की सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें खुलने वाले नए सरकारी स्कूलों में आईपीएच विभाग पानी का कनेक्शन लगा कर नहीं देगा। स्कूलों को अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था करनी होगी। केंद्र सरकार ने इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की है जिसका हवाला दे कर विभाग ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पानी की पाईपे बिछाने से इंकार कर दिया है। यह फैसला हाल ही में आयोजित की गई आईपीएच विभाग की स्कीम सैंक्शन कमेटी ऑफ वॉटर सेनिटेशन मिशन की राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया यह बैठक विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें विभाग के सभी आला अधिकारी मौजूद थे।

बैठकें में जहां विभाग की सभी स्कीमों की समीक्षा की गई वहीं यह भी फैसला लिया गया की भविष्य में विभाग प्रदेश में किसी भी सरकारी स्कूल अपना पानी कनेक्शन जारी नहीं करेगा। केंद्र की नई गाइडलाइन के तहत सरकारी स्कूलों को पानी का कनेक्शन देने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय स्कूलों की मदद करेगा। नए वित्त वर्ष से प्रदेश में जो भी नए स्कूल खोलने की घोषणा कीक जाएगी उसके लिए अब आईपीएच पानी की व्यवस्था करके नहीं देगा। शिक्षा विभाग को अपने स्तर पर सारे इंतजाम करने पड़ेंगे।

केंद्रजारी करेगा पैसे

प्रदेशमें जिस भी स्कूल को पानी के कनेक्शन की आवश्यकता होगी, वह अपने स्तर पर इसकी व्यवस्था करेगा। संबंधित स्कूल साथ लगते पानी के स्त्रोत का पता लगा कर इसकी सूचना केंद्र को देगा बाद में केंद्र उस स्त्रोत से स्कूल तक पानी पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग को अलग से बजट जारी करेगा। इस तरह अब विभाग नहीं केंद्र स्कूलों में बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करके देगा।

मिल रहा समर्थन

केंद्रसरकारकी नई गाइडलाइन के तहत कमेटी ने यह फैसला लिया है कि प्रदेश में अगले साल से विभाग स्कूलों को पानी के कनेक्शन जारी नहीं करेगा। शिक्षा विभाग को अपने स्तर पर व्यवस्था करनी होगी। आरकेशर्मा, प्रमुख अभियंता आईपीएच विभाग