पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता के लिए हर घर में दस्तक देगा मोर्चा

सदस्यता के लिए हर घर में दस्तक देगा मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए नेताओं को मोर्चे पर तैनाती दी है। पार्टी ने संबद्ध संगठनों ने ब्लॉक से लेकर जिला स्तर पर काम करना शुरू कर दी है। भाजयुमो महिला मोर्चा संसदीय क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के आधार पर भी सदस्य बनाने में जुटे हैं। पार्टी हाईकमान की आेर से दिए गए 15 लाख के टारगेट को इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर विशेष अभियान चलेगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। हालांकि पार्टी के टॉल फ्री नंबर जारी कर कार्यकर्ताओं के काम को कुछ आसान कर दिया है।

शिमलामें डटे अध्यक्ष

भाजयुमोअध्यक्ष इस अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार से शिमला संसदीय क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर बैठकों का आयोजन करना आरंभ कर दिया है। पहले दिन उनकी तरफ से संगठनात्मक जिला महासू की बैठक करने का कार्यक्रम है। 14 को शिमला, 15 सोलन आैर 16 को नाहन में सगंठनात्मक जिलों की बैठक करने का कार्यक्रम है।

भाजपा महिला मोर्चा ने 15 दिसंबर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि से सदस्यता पखवाड़ा चलाने का निर्णय लिया है। महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कल्पना गौतम ने बताया कि पखवाड़ा मुख्य रुप से 25 दिसंबर तक चलेगा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देगी। इस दिन मोर्चा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपने-2 जिला, बूथ स्तर और सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का प्रयास करेगी। यह अभियान 31 दिसंबर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश महिला मोर्चा ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए महिला नेत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी है।

मिल रहा समर्थन

सदस्यताअभियान के दौरान लोगों का भारी समर्थन पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस शासनकाल से तंग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसका संकेत लोकसभा चुनाव में मिल चुका है। सदस्यता अभियान के लिए पार्टी और इससे संबद्ध संगठन लोगों के बीच जाकर काम कर रहे हैं।। सतपालसिंह सत्ती, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष