अब आसान होगा िशकायत करना
हिमाचलप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा में संशोधित लोकायुक्त अधिनियम-2014 पारित होने पर खुशी जाहिर की है। पार्टी प्रवक्ता संजय चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने विस चुनाव में प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वायदा किया था।
प्रभावीहोगा अिधनियम
लोकायुक्तअधिनियम पारित कर इसे पूरा कर के दिखाया है। नया लोकायुक्त अधिनियम भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करने कार्रवाई करने में और अधिक प्रभावी होगा। इस के दायरे में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मंत्री पूर्व मंत्री सहित विधायक पूर्व विधायक भी आंएगे।
आमआदमी को अिधकार
प्रदेशकांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि इस अधिनियम के पारित होने से अब आम आदमी भी भ्रष्टाचार के मामलों में आसानी से लोकायुक्त को शिकायत भेज सकेंगें और लोकायुक्त की जांच के दायरे में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मंत्री पूर्व मंत्री सहित विधायक पूर्व विधायक और सरकार के सभी अधिकारी कर्मचारी आंएगे।
पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि विस में लोकायुक्त अधिनियम पास होने से राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। यह अधिनियम भ्रष्टाचार से निपटने में देश के दूसरे राज्यों में लाये गये लोकायुक्त अधिनियमों से अधिक कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह नया अधिनियम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस शासित प्रदेशों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने के आग्रह पर उठाया गया प्रभावी कदम है।