कुफ्टाधार में बिजली होने से लोग परेशान
शिमला| कुफ्टाधार,पडे़ची और पगोग में शनिवार दोपहर से लोगों के घरों में बिजली होने से लोग परेशान है। यहां के लोगों का कहना है कि बिजली के होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर के काम काज कुछ भी नहीं हो पा रहे है। वहीं स्कूलों के बच्चों की इन दिनों परीक्षाएं चली है जिस कारण बच्चों को अपनी पढ़ाई करनी मुश्किल हो गई है। अंधेरे के कारण स्कूली बच्चें कैसे अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे यह चिंता लोगों को सता रही है। स्थानीय निवासी ललित, महेंद्र, तारा, सुषमा, रीटा, ममता का कहना है कि बिजली विभाग से शिकायत के बाबजूद भी इसे ठीक नहीं करवाया गया। वहीं लोगों को अपने घरों में काम करने में कई दिक्कतें पेश रही है। वहीं लोगों ने कहा कि यहां पर रात के समय बाहर अंधेरा होने के कारण तेदुंए का खतरा बना है। रास्ते में पैदल चलना मुश्किल हो गया है।