पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस वृद्धि के खिलाफ फिर खोलेंगे मोर्चा

फीस वृद्धि के खिलाफ फिर खोलेंगे मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला| छात्रसंगठन एसएफआई का कहना है कि वह फीस वृद्धि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। एचपीयू एसएफआई इकाई ने फीस वृद्धि के खिलाफ अपना प्रस्ताव लिखित में कुलपति को भी सौंप दिया था। इसके बावजूद भी अभी तक कुछ नहीं हुअा है। एसएफआई का कहना है कि वह फीस बढ़ोतरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। एसएफआई परिसर अध्यक्ष राहुल चौहान का कहना है कि छात्रों के साथ प्रशासन ने अन्याय किया है। जो फीस 50 रुपए होती थी, उसे सीधे आठ सौ रुपए कर दिया। ऐसे में छात्र कहां से इतने पैसे देंगे। उनका कहना है कि एचपीयू में अमीरों के बच्चे ही पढ़ने नहीं आते है, यहां पर गरीब तबके के बच्चे भी पढ़ाई करने आते है। ऐसे में वह इतनी भारी भरकम फीस नहीं चुका सकते है।