पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजीएमसी के पास केबल में लगी आग

आईजीएमसी के पास केबल में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | आईजीएमसीके समीप रविवार को सुबह यहां स्थित ट्रांसफार्मर की एचटी लाइन की केबल में अचानक आग लग गई। जिस कारण अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसकी सूचना फायर स्टेशन में दी गई। मौके पर पहुंचें फायर कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। जिससे ट्रांसफार्मर जलने से बच गया। फायर कर्मियों का कहना है कि आग की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया।

उनका कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू पाया गया तो ट्रांस फार्मर को नुकसान हो सकता था। वहीं नाभा में स्थित एक ढ़ारे में आग लग गई। जिससे यह पूरी तरह जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक नाभा में रहने वाले नरवीर के ढारे में रविवार सुबह पांच बजे अचानक आग लग गई। इसकी सूचना बालूगंज फायर स्टेशन को दी गई। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते तब तक सब कुछ राख हो चुका था। ढा़रे में रखा सारा सामान भी जल गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।