सब्जीमंडी में मृत मिला नेपाली मजदूर
शिमला| भारीबर्फबारी से पड़ी कड़ाके की ठंड से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह नेपाली मजदूर का शव सब्जी मंडी के समीप पड़ा हुआ था। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो, जवान मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पता लगा कि उक्त मृतक नेपाल का रहने वाला है, लेकिन अभी तक उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस का कहना है कि ठंड ज्यादा होना मौत का कारण हो सकता है। डीएसपी सिटी बलवीर जसवाल का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।