पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएन स्कूल के बच्चों ने पीएम से नहीं ऊर्जा मंत्री गोयल से िकए सवाल

बीएसएन स्कूल के बच्चों ने पीएम से नहीं ऊर्जा मंत्री गोयल से िकए सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जासंरक्षण दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित बीएसएन स्कूल चक्कर के 15 बच्चों ने रविवार को दिल्ली विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से सवाल-जबाव किए। यह कार्यक्रम एनआईसी आॅफिस लॅागवुड में हुआ। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन बच्चों ने बात करनी थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पाए। स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर प्रधानमंत्री विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग -अलग राज्यों के बच्चों ने बात की। इसमें 12 राज्यों के हर स्कूल के 15 बच्चों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि शिमला से उनके स्कूल को भी कॉन्फ्रेंसिंग के लिए चुना गया था।

बच्चोंने पूछ ये सवाल

प्रश्न : बीएसएनस्कूल की छात्रा भूमि शर्मा ने पूछा कि हायर अथॉरिटी के सिक्योरिटी के लिए गाड़ियां लगाई जाती हैं, उसमें हमारा ज्यादा तेल व्यर्थ में खर्च हो रहा है। आज की डेट में दुनिया में तेल की सबसे ज्यादा किल्लत है तो जल्द से जल्द इसे बंद करने या कोई अन्य उपाय सोचना चाहिए।

उत्तर: सवालअच्छा है। गाड़ियों की आडिट करवाएंगे। फिर उसके बाद इसके लिए उपाय सोचेंगे।

प्रश्न: सोनालीशर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने भारत में 100 स्मार्ट सिटी बनाने का प्लान तैयार किया है, जिसमें शिमला शहर का भी नाम है। इसको बनाने में ऊर्जा लगेगी तो इसका आबंटन किस प्रकार से होगा।

उत्तर: सबप्लानिंग के हिसाब से किया जाएगा तािक इसमें कम से कम ऊर्जा लगे।

स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने कहा कि भारी बर्फबारी के चलते इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी साथ में आए थे।

ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बात