- Hindi News
- घरों की छतों में रंग करवाने के लिए 31 दिसंबर तक दिया जाए समय: नंदा
घरों की छतों में रंग करवाने के लिए 31 दिसंबर तक दिया जाए समय: नंदा
बर्फबारीसे निपटने के लिए नगर निगम को पहले से ही अपनी तैयारियां आरंभ कर देनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बर्फ के कारण बाजार में लोगों को पैदल चलने में कई दिक्कतें पेश आई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता करण नंदा का कहना है कि नगर निगम को इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए थी। नंदा ने कहा कि हाईकोर्ट के दिशा -निर्देश अनुसार शहर के मकान की छतों को पेंट करवाने का समय कम दिया गया है। इसके लिए निगम प्रशासन को कुछ समय और देने की मांग करनी चाहिए। बर्फबारी के ऐसे मौसम में लोग इस काम को पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने छतों को पेंट पूरा करने का समय 31 दिसंबर तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा दिया गया समय कम है। ऊपर से अब बर्फबारी और खराब मौसम की बजह से लोगों को छतों में रंग करवाने के लिए परेशानी आएगी। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों को घरों की छतों को रंग करवाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।
खराब मौसम के चलते भाजयुमो ने उठाई मांग
उन्होंने कहा कि बाजार में बर्फबारी के कारण और कम सुविधाओं के कारण यहां पर टूरिस्ट कम आता है। इससे बिजनेस पर भी विपरीत असर पड़ता है। नगर निगम को चाहिए सड़कों में बर्फ को साफ करवाने का काम तेजी से करवाना चाहिए। सड़कों में बर्फ के ऊपर मिट्टी में रेत बिछाने का काम तुरंत होना चाहिए। शाम को कोहरा जमना शुरू हो जाता है, जिससे इसमें दूसरे दिन गिरने का डर रहता है। इसके अलावा पानी की पाइपें भी जमना शुरू हो गई हैं इसके लिए नगर निगम को ऐसे इंतजाम करे कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े।