पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्वनी, चुरट याेजनाएं हांफी, नहीं आया पानी

अश्वनी, चुरट याेजनाएं हांफी, नहीं आया पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिशऔर बर्फबारी की वजह से अश्वनी खड्ड जल परियोजना और चुरट की पंपिंग प्रभावित होने से शहर में पानी नहीं आया। आधे से ज्यादा क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं छोड़ी गई। कुछ क्षेत्रों में टैंक में भंडारण किए गए पानी की सप्लाई छोड़ी गई। क्षेत्र में गाद भरने से परियोजना एक बार फिर से हांफ गई है।

यहांपर आई दिक्कत

अश्वनीपेयजल परियोजना में गाद की वजह से पंपिंग बाधित रहने से छोटा शिमला क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में सुबह और शाम के समय पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। छोटा शिमला क्षेत्र के कई इलाकों में पानी आने की वजह से लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी तरह संजौली, कसुम्पटी, समरहिल, जाखू क्षेत्रों में पानी नहीं आया। बर्फबारी अधिक होने से पानी की पाइपें भी जाम हो गई है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गाद की समस्या की वजह से छोटा शिमला बाजार, स्प्रिंगफील्ड, ब्रॉकहॉस्ट, स्ट्राबरी हिल, नॉल्सवुड, लोअर खलीनी , अपर खलीनी, निगम बिहार, चार्ली विला, फ्लावर डेल और न्यू फ्लावर डेल, साधना वैली सचिवालय के आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं की गई। कई स्थानों पर शनिवार शाम को पानी की सप्लाई आई, लेकिन पानी काफी कम आया। ऐसे में लोग कम पानी ही भंडार कर पाए।

आजभी सप्लाई में संशय

जलपरियोजनाओं के जल स्त्रोत में अधिक मात्रा में गाद होने की वजह से रविवार दोपहर तक पंपिंग शुरू नहीं हो पाई थी। इससे रविवार शाम को भी पानी की सप्लाई नहीं हुई, अगर रात को भी यहां गाद की समस्या बनी रहती है तो सोमवार को इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई में संशय बना हुआ है। नगर निगम का कहना है कि पानी का भंडारण किया गया है, यदि परियाेजनाओं से पानी की सप्लाई नहीं अाती है तो लोगों को पानी काफी कम मात्रा में मिलेगा।