- Hindi News
- यूके में विजयी फोरम के कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूके में विजयी फोरम के कलाकार देंगे प्रस्तुति
विजयीफोरम, शिमला के कलाकारों को यूके में प्रस्तुित देने का मौका मिलेगा। विजयी फोरम के चेयरमैन तरसेम भारती ने कहा कि इसमें चार से पांच कलाकारों को अतंरराष्ट्रीय स्तर पर गायक कलाकार मुकर्रम महमूद के साथ प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि विजयी फोरम द्वारा म्यूजिकल नाइट गेयटी थियेटर में शनिवार को आयोजित कि गई थी। इसमें अतंरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति दे चुके गायक कलाकार मुकर्रम महमूद ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इसके बाद जब इंडियन आइडल वॉयस ऑफ हिमालय के विजेताओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी तो गायक कलाकार मुकर्रम महमूद बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने अपने साथ इन कलाकारों को यूके में प्रस्तुति देने के लिए तरसेम भारती से कहा। विजयी फोरम की अध्यक्ष रिंपल धर्मा और चेयरमैन तरसेम भारती का कहना है कि इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी है। यह कलाकार मुहम्मद रफी और किशोर कुमार के हिंदी गानों पर अपनी प्रस्तुतियां यूके में देंगे।
तरसेम भारती का कहना है कि इसमें इंडियन आइडल टॉप टेन रह चुकी कृतिका तनवर, कार्तिक शर्मा, विकास शर्मा, विशाखा मेहता, दीपक मेहता, गौरी शंकर ठाकुर को यह मौका मिलेगा।