सांगला वैली में शनिवार से बिजली गुल
बर्फ के बीच कैसे दे परीक्षाएं
ठियोग-शिमला हाइवे भी हुआ बंद
बर्फबारी के कारण अपर शिमला में जनजीवन हुआ ठप
पानी की लाइनें हो गई जाम
शनिवारप्रात: से झम कर हो रही बर्फबारी रविवार शाम तक भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिनों से लगातार हो रही हिमपात से सांग ला वैली में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में। हिमपात के चलते वाहनों के पहिये शनिवार को ही थम गए थे जिस से क्षेत्र के लोगों को पैदल चल कर अपने स्थानों पर पहुंचना पड़ा वही रविवार को स्थानीय लोगो अपने घरों पर ही दुबके रहे। सांग ला वैली में विद्युत सप्लाई शनिवार रात्री से बंद पडऩे से क्षेत्र अंधेरा पसरा है वही लोगों की मुसीबतें और बडी है। विद्युत सप्लाई बंद होने से स्थानीय लोगों को ठंड से बचने भोजन के लिए लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। वैली के कुछ क्षेत्र में पेय जल लाइनों के जम जाने से पेय जल संकट भी उत्पन्न हुआ है। खबर लिखे जाने तक सांग ला वैली , सापनी ,छितकुल, रक्छम, बटसेरी, थैमगारंग, सांग ला, कामरू , चांसू, ब्रुआ सहित केतरा में एक फीट से तीन फीट तक हिमपात हुई है।
^तकलेच सराहन सब डिवीजन में बिजली की तारें टूटने के कारण बिजली गुल है। जैसे ही मौसम रुकता है। लाइनो को जोडऩे का कार्य तेज कर दिया जाएगा। अजयसूद, अधिशाषीअभियंता बिजली विभाग,रामपुर बुशहर
ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार से नहीं रही बिजली
ठियोगऔर आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम से बिजली बंद है जिसके कारण यहां रह रहे लोग ठंड से ठिठुरने पर विवश हैं। पर्यटक स्थलों कुफरी,फागू आदि में भी बिजली के बिना लोग परेशान हैं। पानी की सप्लाई भी बिजली के बिना ठप हो गई है।बिजली होने के कारण लोगों के कंपयूटर,लैपटॉप और मोबाइलों की बैटरियां बंद हो गई। ठियोग के ऊंचाई वाले इलाकों में सरकारी स्कूल बर्फ से ढंक गए हैं। जबकि अभी आठवीं की परीक्षाएं चल रही हैं और प्राथमिक स्कूलों में पहली से चौथी कक्षाओं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होनी हैं। ठियोग के मतियाणा,शिलारू,चियोग,फागू,बणी,भेखलटी,टिक्कर आदि कई स्कूलों में एक से डेढ़ फुट बर्फ जमा हो गई है।
रविवार दोपहरबाद तक बर्फ से ढका ठियोग कस्बा।
नेशनल हाई-वे पर भारी बर्फबारी से लगी वाहनों की लबीं कतार, यात्रियों को पैदल चलना पड़ा।
^एनएच-22 सहित िकन्नौर सडक़ मार्ग बाधित है। साथ ही 22 रूट प्रभावित है। अलग अलग स्थानों पर ड