- Hindi News
- सुभाष शर्मा बने प्रदेश भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के सचिव
सुभाष शर्मा बने प्रदेश भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के सचिव
शनिवारको शिमला में हुई प्रदेश भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ की बैठक में आनी के रिवाड़ी गांव के सुभाष शर्मा को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बन या गया है। उनके इस पद पर आसीन होने से क्षेत्र के भाजपाईयों ने खुशी जताई है। यहां जारी एक प्रैस बयान में सुभाष शर्मा ने बताया कि वह पूर्व में जिला कुल्लू के संयोजक पद पर तैनात थे और भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष असीम आहलुवालिया उन्हें प्रदेश सचिव पद पर पदोन्नत कर दिया है। सुभाष शर्मा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती,प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष असीम आहलुवालिया सहित आनी भाजपा मंडल के अध्यक्ष अमर ठाकुर और पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा के कुल्लू जिला अध्यक्ष गोबिंद ठाकुर ,जिला प्रकोष्ठ प्रवक्ता सत्येंद्र शर्मा भी मौजूद थे। सुभाष शर्मा ने इस के बाद बताया कि प्रदेश की कांग्रेूस सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्हाेंने बताया कि प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों से बैठक कर प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों के साथ कार्यकत्ताओं से मिल कर जन-जन तक पहुचाएं गए तथा सरकार का पर्दाफाश करेंगें।