- Hindi News
- मांगों को लेकर भड़के कॉर्पोरेशन के कर्मचारी
मांगों को लेकर भड़के कॉर्पोरेशन के कर्मचारी
हिमाचलप्रदेशपावर कॉरपोरेशन कर्मचारी मांगों को लेकर भड़क गए हैं। पॉवर कॉर्पोरेशन के 18 दिसंबर को होने वाले स्थापना दिवस का कर्मचारी अधिकारी बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि मांगों को लेकर कॉर्पोरेशन के निदेशक (कार्मिक) को 21 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन ने इस ज्ञापन को कोई तवज्जो देकर उल्टा कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। पॉवर कॉर्पोरेशन इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारी पिछले 4 सालों से मांगों को उठा रहें है। सरकार के माध्यम से भी कई बार अपनी मांगों के ज्ञापन प्रबंधन को दिए। बावजूद इस के कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कॉर्पोरेशन प्रबंधन के इस रवैये से नाराज होकर कर्मचारियों अधिकारियों ने निर्णय लिया कि वे इस बार वार्षिक समारोह में शामिल नहीं होंगे।
दूसरेविभागों से आए कर्मियों को दे रहें तवज्जो : एसोसिएशनका आरोप है कि कॉर्पोरेशन कर्मियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दूसरे विभागों से आने वाले कर्मचारियों को तरजीह दी जा रही है। इस से कर्मचारियों में रोष है। कॉर्पोरेशन द्वारा स्वयं रखे गए 2008 बैच के स्नातक कनिष्ठ अभियंताओं को पदोन्नति नहीं दी जबकि बिजली बोर्ड के 2009 बैच के स्नातक कनिष्ठ अभियंताओं को 2012 में सहायक अभियंता रख लिया।
यहभी है कारण : कर्मचारियोंमें यह भी रोष है कि बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता 6 साल की सेवा के बाद हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता) बन रहे हैं, जबकि पावर कारपोरेशन ने अपने सहायक अभियंता के लिये 16 वर्ष की समय सीमा रखी है। जूनियर आॅफिसर आर एंड आर और फाइनेंस के कर्मचारियों से भी भेदभाव बरता जा रहा है जो पिछले 6 सालों से अनुबंध पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं जबकि उनके बाद रखे गए दूसरी श्रेणियों के कर्मचारियों को एक साल की सेवा के बाद ही नियमित कर दिया गया था। कॉर्पोरेशन में बिजली बोर्ड से प्रतिनियुक्ति पर आये विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष भत्ता दिया जा रहा है जबकि कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को यह नहीं दिया जा रहा है।
हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों के लिए 4-9-14 की निश्चित तरक्की की योजना लागू की है। बिजली बोर्ड में भी 9-16-21 की योजना लागू है, पर कॉर्पोरेशन में इस त