कनिका राज्य स्तरीय परेड के लिए चयनित
पधर | सीनियरसेकंडरी स्कूल धार की जमा दो कक्षा की छात्रा कनिका देवी का चयन राज्य स्तरीय प्री रिपब्लिक डे परेड के लिए हुआ है। 26 जनवरी को राजधानी शिमला में परेड में शामिल होने से पूर्व छात्रा कनिका प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस छात्रा का चयन गत वर्ष भी प्री रिपब्लिक डे परेड को हुआ था। स्कूल प्रधानाचार्य बेसर सिंह ठाकुर ने बताया कि छात्रा कार्यक्रम अधिकारी नागपाल और कृष्णा देवी की अगुवाई में प्रशिक्षण लेने सीसे स्कूल लड़भड़ोल को रवाना हुई है। खेल क्षेत्र के साथ साथ एनएसएस कार्यक्रम में इस छात्रा की भागेदारी काफी सराहनीय रही है। संस्थान को पूरा भरोसा है कि कनिका प्री रिपब्लिक डे परेड प्रशिक्षण में कामयाब होगी और राज्य स्तरीय समारोह में चयन में अपनी जगह बनाकर शिक्षा संस्थान का नाम रोशन करेगी।