पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुन्गा में कुष्ठ रोग को लेकर कार्यशाला

जुन्गा में कुष्ठ रोग को लेकर कार्यशाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य खंड मशोबरा के तहत जुन्गा में कुष्ठेे रोग निवारण को लेकर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत के प्रधान वंशीलाल ने की। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षक हेम सिंह ठाकुर ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि शरीर पर कोई दाग रोग हो सकता है।

उन्होंने कहा कि रोग की पुष्टि होने पर एम डीटी से नियमित उपचार कर सकते है। उन्होंने आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरे जिला में 25 रोगी एमडीटी दवा का सेवन कर रहे हैं जिसमें की नौ रोगी जिला शिमला से हैं। जिनका उपचार दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से चल रहा है। इस कार्यशाला के उपलक्ष्य पर पंचायत उप प्रधान मदन शर्मा, अश्वनी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।