- Hindi News
- धर्म जाति पर राजनीति करने वालों का विरोध करेगी युवा कांग्रेस
धर्म जाति पर राजनीति करने वालों का विरोध करेगी युवा कांग्रेस
शिमला| युवाकांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देश में घर वापसी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन जैसे आयोजनों पर गहरी चिंता वयक्त की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि इस से देश की एकता और अखंडता को खतरा पैदा हो गया हैं। उन्होंने कहा है कि हाल ही में भारत में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मोदी सरकार को धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की नसीहत दी थी। नरेंद्र मोदी ओबामा को अपना श्रेष्ठ मित्र मानते हैं तो उन्हें उनकी इस नसीहत पर कड़ाई से अमल करना चाहिए उन्होंने कहाकि पिछले कुछ दिनों से विहिप की कथित नेत्री प्रदेश में लव जेहाद के नाम पर झूठे बयान देने में जुटी है। धर्म जाति के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं का युवा कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। युकां संघ के नेताओं का घेराव कर उनके खिलाफ आंदोलन हाेगा।