- Hindi News
- कुलदीप पठानिया की रणधीर शर्मा को बहस की चुनौती
कुलदीप पठानिया की रणधीर शर्मा को बहस की चुनौती
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने भाजपा विधायक रणधीर शर्मा को वित्तीय कुप्रबंधन पर खुली बहस की चुनौती दी है। पठानिया ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनमें साहस है तो राज्य की वित्तीय स्थिति और विकास से जुडे़ मुद्दों पर खुली बहस को सामने आएं। कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य कोष पर 1200 करोड़ रुपए का वार्षिक बोझ डाला। अपनी गलतियों को स्वीकार करने के बजाए भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। पूर्व भाजपा सरकार ने लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य क्षेत्रों में कम प्राथमिकता वाले कार्यों में अधिक खर्च किया, जिससे आम जनता को लाभ हुआ और ही इससे प्रदेश का विकास हुआ। पठानिया ने रणधीर शर्मा से सवाल किया कि वह अध्यक्ष उपाध्यक्षों पर अत्यधिक खर्चे की बातकर रहे हैं, भाजपा सरकार के दौरान स्थिति क्या थी, जब ऐसे लोगों को एचआरटीसी, वन निगम और हिमुडा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाया गया था, जिन्होंने कभी चुनाव तक नहीं लड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ लोगों को खुश करने के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद बांटे थे। रणधीर शर्मा के बयान को हास्यास्पद बताते हुए पठानिया ने कहा कि वर्तमान में उन लोगों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाया गया है और चुनाव जीतने में बहुत कम अंतर से पीछे रहे तथा ये लोग भाजपा विधायकों के मुकाबले कहीं अधिक अनुभवी हैं।