पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्रमादित्य ने मुझसे प्रो. धूमल से की थी फोन पर बात: सत्ती

विक्रमादित्य ने मुझसे प्रो. धूमल से की थी फोन पर बात: सत्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर: प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पत्रकार वार्ता करते हुए।

हमीरपुर|प्रदेश मेंभाजपा का सदस्यता आंकड़ा 9 लाख तक पहुंच गया है। इसमें एक लाख ऑनलाइन सदस्य जुड़े हैं। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल ने सत्ती ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि देश भर में तीन से दस करोड़ और राज्य में 5 से 15 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। हमीरपुर जिला के सभी पांच मंडलों में करीब एक लाख मैंबरशिप हो गई है। जबकि 20 हजार ज्यादा प्रति मंडल सदस्य जोड़े जाएंगे। सत्ती ने कहा कि पिछले वर्ष करीब 38 हजार मैंबरशिप थी, जो इस बार तीन गुणा तक बढ़ गई है। 10 फरवरी से अब ऑनलाइन सदस्य जोड़े जा सकेंगे। हमीरपुर मंडल में पूरे जिले में सबसे ज्यादा 18 हजार के करीब सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में युवा कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने उनसे पूर्व सीएम प्रो. प्रेमकुमार धूमल से फोन पर बात की थी। उन्हें व्यक्तिगत तौर पर यही कहा गया था कि यह परंपरा ठीक नहीं है। ऐसे में विक्रमादित्य ने ऊपर से ही इस तरह के प्रदर्शन करने के निर्देश होने की बात धूमल के साथ फोन पर कही थी। सत्ती का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर कांग्रेस के तीन चेयरमैनों, एक शिमला एमसी के सदस्य और एक सीएम के बेटे का नाम दिया गया है। राज्यपाल को भी 30 जनवरी को ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके पर विधायक विजय अग्निहोत्री के अलावा विजयपाल, बलदेव धीमान भी मौजूद थे।