- Hindi News
- बस किराये और माल भाड़े में मिल सकती है छूट
बस किराये और माल भाड़े में मिल सकती है छूट
जांच में चाहिए दोनों पक्षों का सहयोग
बालीने कहा शिमला में भाजपा मुख्यालय पर घटी घटना शर्मनाक है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का अधिकार किसी को नहीं है। प्रदेश सरकार ने जांच बिठाई है। जांच में दोनों पक्षों को सहयोग करना चाहिए। जो भी दोषी पाए जाएं उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाली ने विपक्षी दल को प्रदेश की पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखने का आह्वान किया। बिक्रमादित्य युकां के अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर ही उन्होंने प्रदर्शन किया है।
नगरोटामें होगा वीरभ्रद सिंह का भव्य स्वागत
12से मुख्यमंत्री का शीतकालीन प्रवास का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान 15 फरवरी को नगरोटा विस क्षेत्र में वीरभद्र सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा। बाली ने कहा दौरे के दौरान सीएम जिला में परियोजनाओं का शिलान्यास शुभारंभ कर जनता को समर्पित करेंगे। मौके अजय वर्मा, राजकुमार जसवाल उपस्थित थे।
जोगिंद्रनगर से दिल्ली तक वोल्वो बसें चलाई जाएंगी
बालीने कांगड़ा से मनाली बाया टांडा फिक्स किराए की बस चलाने की घोषणा करते हुए कहा शीघ्र ही मैक्लोडगंंज जोगिंद्रनगर से दिल्ली तक नई वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से मैक्लोडगंज के लिए वोल्वो बस देर-रात साढ़े दस बजे चलेगी। कहा दिल्ली हरिद्वार दूसरे राज्यों में जाने बाली डीलक्स, वोल्वो बसों में गंदगी होने की शिकायतें उन्हे मिली हैं। सभी डिपो के रीजनल मैनेजर को वाहनों की सफाई यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश जारी किए हंै। अवेहलना होने पर संबधित वक्र्स मैनेजर बस के ड्राइवर और कंडक्टर के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रबाई विभाग अमल में लाएगा।
कांगड़ा: पत्रकारों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री जीएस बाली।
सिटी रिपोर्टर| कांगड़ा
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा बजट सत्र के दौरान प्रदेश की जनता को बस किराए माल भाड़े में राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार द्वारा डीजल के दाम में की गई कटौती को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सरकार ने फिक्स किराए पर 100 बसें चलाकर जनता को राहत पुहंचाने का प्रयास किया है। फिक्स किराए की बसों में 25 से 40 फीसदी बस किराया अन्य बसों से कम लग रहा है। पत्रकार वार्ता दौरान जीएस बाली ने कहा 31 मार्च तक एचआरटीसी के बेड़े में पांच सौ नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके बाद एचआरटीसी में बसों का फलीट 3350 हो जाएगा। प्रदेश की जनता को सुखदायी, सुरक्षित न्यूनतम किराए पर बस सुविधा मुहैया करवाना उनकी प्राथिमकता है। आधुिनक सुिवधाओं से लैस 100 नई मिनी बसें जिनकी लंबाई नौ मीटर हैं प्रदेश के विभिन्न एचआरटीसी के डिपो को आवंटित कर दी गई हैं। कंडक्टर भर्ती को कोर्ट में चुनौती मिलने के चलते बसों को चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।