पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबिका सोनी आज शिमला में

अंबिका सोनी आज शिमला में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला|हिमाचल कांग्रेसको कैसे मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के मंत्री आैर सीपीएस तीन दिन तक कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में रहेंगे।

पार्टी की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी रविवार सुबह शिमला पहुंच जाएंगी। पार्टी के राज्य सह प्रभारी राजा रामपाल शनिवार शाम को ही शिमला पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस सम्म्मेलन में सोमवार से हिस्सा लेंगे। पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नीति आयोग की दिल्ली में रविवार को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार दोपहर में ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रविवार शाम को पहुंचेंगे। इस सम्मेलन में जो भी रिपोर्ट आएगी, उसे विस्तार से तैयार कर पीसीसी की आेर पूरा प्रारूप तैयार कर पार्टी हाईकमान को भेजा जाना है।