- Hindi News
- भाजपा ने मनाया गुंडागर्दी विरोधी पखवाड़ा, प्रदर्शन
भाजपा ने मनाया गुंडागर्दी विरोधी पखवाड़ा, प्रदर्शन
शिमलामें29 जनवरी को यूथ कांग्रेस भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडी में गुंडागर्दी विरोधी पखवाड़ा मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चौहटा बाजार में घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश भाजपा महामंत्री रणधीर शर्मा ने की। प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जवाहर ठाकुर, डीडी ठाकुर प्रवीण शर्मा भी उपस्थित हुए। रणधीर शर्मा ने कहा कि युकां अध्यक्ष ने एक सोची समझी साजिश के तहत भाजपा कार्यालय पर हमला किया था। जिस तरह से लाठियों, डंडों, खाली बोतलों और पत्थरों से भाजपा कार्यालय पर हमला हुआ है वह पूर्व नियोजित साजिश के बिना नहीं हो सकता था। हमले में भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए है। एक कार्यकर्ता अपनी आखों की दृष्टि खोने के कगार पर है। प्रदेश सरकार किसी भी हमलावर को गिरफ्तार करने के बजाए भाजपा पर दोषारोपण कर रही है। जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार भी इस साजिश का हिस्सा है। रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की आशा नहीं की जा सकती है। भाजपा इस सारे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रही है। पुत्र मोह में फंस कर मुख्यमंत्री लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं।
बैठक में कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताई
प्रदेशभाजपा महामंत्री रणधीर शर्मा ने विरोध प्रदर्शन करने से पहले भाजपा के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक बीएलए की बैठक भी ली। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक बीएलए को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया शिमला में भाजपा कार्यालय पर युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य द्वारा किए गए हमले की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक कन्हैया लाल, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव महेश सिपहिया, जिला उपाध्यक्ष बालक राम, रणबीर ठाकुर, निशांत शर्मा, पंकज कपूर, दीपक गुलेरिया, राम लाल, सुमन ठाकुर, इंद्रजीत शर्मा, संदीप अवस्थी, सुरेश ठाकुर, भुवनेश ठाकुर, प्रशांत, कपूरचंद पटियाल, चेतन ठाकुर, भुवनेश्वरी कपूर, पंकज वालिया उपस्थित रहे।
मंडी: अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।