- Hindi News
- भाजपा का रोष प्रदर्शन उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: पठानिया
भाजपा का रोष प्रदर्शन उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: पठानिया
धर्मशाला|सांसद शांताकुमार द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए जा रहे ब्यानों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनगल बयानबाजी कर रहें हैं। वर्तमान में भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा विरोध उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को चरिर्ताथ कर रहा है। शांता कुमार के प्रदेश मुख्यमंत्री रहते हुए शिमला के रिज मैदान में बागवानों पर गोली चली। पालमपुर में कर्मचारी संगठनों द्वारा नो वर्क नो पे के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान विद्युत परिषद के कर्मचारी की गोली लगने से हुई मौत की घटना को प्रदेश की जनता अभी भूली नहीं है। ऐसे में उम्र के इस पड़ाव में शांता कुमार द्वारा की जा रही टिप्पणियां शोभा नहीं देती। शिमला में युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू करने का विरोध राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किया गया था। यह विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक था। हिंसा किसने की इसकी वीडियो क्लीपिंग कांग्रेस पार्टी शीघ्र जारी कर जनता को सच्चाई दिखाएगी। पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास की मसीहा है।