पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की एसयूसी ने 30 नक्शे किए पास

निगम की एसयूसी ने 30 नक्शे किए पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम शिमला में सोमवार को एसयूसी (सिंगल अंबरेला कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय ने की। इस दौरान 50 नक्शों पर चर्चा की गई, जिसमें करीब 30 नक्शों को पास कर दिया गया, वहीं करीब 20 नक्शों पर आब्जेक्शन लगाए गए हैं। बैठक में निगम पदाधिकारियों ने नक्शों पर विस्तार से चर्चा की। बचे हुए नक्शों को पास करने के लिए दोबारा 24 फरवरी को बैठक रखी गई है। सोमवार को करीब दो माह बाद एसयूसी की बैठक हुई। इससे पहले दिसंबर माह में तीन बैठकंे हुई थी। इसमें 147 नक्शों को पास किया गया था। बैठक देर शाम तक चलती रही। नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय ने बताया कि बैठक के दौरान करीब 30 नक्शों को हरी झंडी दी गई।