बाईपास को भू-अधिकरण शुरू
ठियोग|ठियोग मेंराष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर देवरीघाट से प्रेमघाट तक प्रस्तावित बाईपास के निर्माण में देवरीघाट पंचायत और नप ठियोग के आसपास के पांच गांवों की 50 बीघा से अधिक भूमि अधिग्रहित होगी। बाईपास राजस्व चक रहीघाट,शाली टिंगर,टिंगर टनकोटी,नप ठियोग के जनोगघाट दोयम और शाली से होकर बनेगा।
इस सड़क की कुल लंबाई 2 किलोमीटर 395 मीटर होगी। बाईपास के निर्माण को लेकर कें द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 7 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के बाद ठियोग के एसडीएम ने राजमार्ग के तहत आने वाले लोगों की सूची विभाग को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार राजस्व विभाग ने अधिग्रहित होने वाली भूमि की लागत का भी मूल्यांकन कर लिया है जो लगभग 18 से 20 करोड़ रूप ये के आसपास बनता है। उल्लेखनीय है कि ठियोग नगर में यातायात की समस्या को देखते हुए लोग बाईपास की निर्माण जल्दी शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ठियोग बाईपास बनने से अपर शिमला के लिए ठियोग कस्बे से होकर जाने वाले वाहनों चालकों को राहत मिलेगी। रामपुर,रोहड़ू, चौपाल, किन्नौर, कुल्लु आदि क्षेत्रों के लिए सारा यातायात ठियोग कस्बे से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर चलता है वाहनों के पार्क होने बाधाओं के कारण चालकों को समय जाम में बर्बाद होता है।
^एसडीएम ठियोग की ओर से प्राप्त प्रभावित होने वाले भूमि मालिकों की सूची विभाग को दिल्ली भेजी जा चुकी है। स्वयं 19 जनवरी को दिल्ली गए थे भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना राजपत्र में छपने के लिए जा चुकी है। पांसगनेगी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग
^भू-अधिग्रहणकी अधिसूचना छपने के बाद ही आगे की करवाई शुरू होगी। कार्यालय से भू-अधिग्रहण के लिए भूस्वामियों की सूची राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को तीन माह पहले की दी जा चुकी है। एमआरभारद्वाज, एसडीएम