- Hindi News
- महिलाओं को बनाया जा रहा आर्थिक रूप से सशक्त : संदीप कदम
महिलाओं को बनाया जा रहा आर्थिक रूप से सशक्त : संदीप कदम
कांग्रेस का अधिवेशन
शिमला में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लेते वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
मंडी राष्ट्रीयग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कलस्टर समन्वयकों की एक दिवसीय कार्यशाला मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यअतिथि के तौर पर डीसी संदीप कदम ने कहा कि इस कार्यक्रम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। इसके लिए इस वर्ष पंचायत स्तर पर समूहों के संगठन बनाए जाएंगे। उसके उपरांत खंड जिला स्तर पर समूह फैडरेशन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला खंड स्तर पर समन्वयन समितियों का गठन किया गया हैं जिसकी बैठक त्रैमासिक आधार पर की जाएगी। जिसमें एकीकृत बाल विकास परियोजना, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण मुख्य होगें। समिति के 110 कलस्टर समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर संदीप धीमान परियोजना अधिकारी मंडी, दास राम बुशैहरी आजीविका अधिकारी, समिति के परियोजना समन्वयक भीम सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।