पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धक्काशाही से चल रही है वीरभद्र सरकार: सत्ती

धक्काशाही से चल रही है वीरभद्र सरकार: सत्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन| प्रदेशकी वीरभद्र सरकार धक्काशाही से चल रही है, चारों तरफ अव्यवस्था का माहौल है। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने यहां सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन से पहले पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार के साए में सीएम के बेटे के नेतृत्व में शिमला में भाजपा कार्यालय पर पथराव और तोड़-फोड़ की गई। कार्यकर्ताओं पर पत्थर लाठियां भांजी गई, जिससे अनेकों कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। एक कार्यकर्ता पीजीआई में उपचाराधीर है। अभी तक इस घटना के मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया गया, जिसके विरोध में भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। हैरानी है कि आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय राज्यपाल को डराने का कुप्रयास किया जा रहा है। वीरभद सिंह क्षेत्रवाद का जहर घोल रहे हैं। कभी पंजाबियों के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं तो कभी ऊपरी निचते हिमाचल की खाई को और को हवा दे रहे हैं। भाजपा विचार धारा वाले पंचायत प्रतिनिधियों को सस्पैंड किया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार धक्काशाही से चल रही है।

अिभयानकी समीक्षा○ की

भाजपाके स्थानीय मंडल की बैठक गीता भवन में हुई बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नए कार्यकर्ता सदस्य जोड़ने को भी पदाधिकािरयों से कहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विजय अग्रिहोत्री, मंडलाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, विनोद पठानिया, ठाकुर रधुवीर सिंह, चौधरी चंदू लाल, हुकम सिंह बैंस, नीलम चौधरी, वर्षा भारद्वाज, तरसेम, श्याम सोनी, जोगिंद्र, वीरेंद्र, पवन, जैदनाथ, अनीता, वर्षा भारद्वाज, नीलम, संजीव राणा राकेश भी उपस्थित थे। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कार्यकर्ताओं से आहवान किया।

भाजपा के कार्यों का

श्रेय ले रही कांग्रेस

भाजपाने प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला तथा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद इंद्रपाल चौंक पर कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान जब स्थानीय विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार सरकार पर शराब खनन माफिया को संरक्षण तथा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने के आरोप लगाए। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान इंद्रपाल चौंक पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे देखते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि गाडियों को हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चलने में मदद करें। इस पर कार्यकर्ताओं ने वहां से गाड़ियां हटा दीं।

नादौन:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अगुवाई में रैली निकालते कार्यकर्ता।