पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांगड़ा में स्वाइन फ्लू का पहला मामला

कांगड़ा में स्वाइन-फ्लू का पहला मामला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशाला। जिलाकांगड़ा में स्वाइन फ्लू का एक मामला आया है। रोग से ग्रसित महिला का टांडा में इलाज चल रहा है। रविवार को शिमला स्थित आईजीएमसी से मिली रिपोर्ट में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा मेें आलमपुर की रहने वाली उपचाराधीन 59 वर्षीय महिला के ब्लड सैंपल स्वाइन फ्लू के लिए पॉजीटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी के सीनियर मेडिकल सुपरिटेंडेंट रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। टांडा में महिला रोगी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर विशेष निगरानी में वहां रखा गया है। टांडा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. दिनेश सूद ने बताया कि स्वाइन फ्लू से ग्रस्त उपचाराधीन रोगी महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जिला कांगड़ा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डा. बीएम गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला आलमपुर की है। उस परिवार के सदस्यों गांव को सर्वविजिलेंस पर रखा गया है।