गंदगी फैलाई तो कटेगा बिजली, पानी
अबशहर में गंदगी फैलाने वालों के निगम बिजली, पानी के कनेक्शन काटेगा इसके लिए निगम पहले कूड़ा देने वालों को प्रोत्साहित करेगा, यदि फिर भी लोग गंदगी बाहर फेंकेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। यह बात नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यूरोपियन कमीशन के तहत शिमला शहर को मिले शून्य प्रोजेक्ट अब पूरे शहर में लागू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत गारबेज से खाद बनाई जाएगी। निगम ने इससे पहले ट्रायल बेस पर बालूगंज वार्ड को चिन्हित किया था। इसमें छह माह में ही छह टन से अधिक खाद बनाई है। उन्होंने कहा कि शहर में प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 8, 9 10 मार्च को फाइनल इवेंट होगा। उसके बाद इसे लागू किया जाएगा।
फ्लाइंगस्क्वायर्ड कमेटियों का गठन होगा
गंदगीफैलाने वालों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्कैवर्ड कमेटियों का गठन भी किया जाएगा। इन कमेटियों के पास कैमरे भी होंगे। यह अपने आसपास गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखेंगे। वहीं गंदगी फैलाते हुए पकड़े गए व्यक्ति पर कार्रवाई करेंगे। इसके अतिरिक्त मकान मालिकों को भी इसके लिए खास हिदायतें दी जाएंगी।
2012 में हुई थी ग्रांट जारी
शून्यप्रोजेक्ट के लिए शिमला को यूरोपियन कमीशन से वर्ष 2012 में 70 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई थी। इस प्रोजेक्ट में छह देशों की सात एमसी चुनी गई थी, जिसमें एक शिमला भी है। प्रोजेक्ट ने तीन आर पर कार्य किया, इसमें रिडूज, रिसाइकिल रियूज है। प्रोजेक्ट के तहत कर्मचारियों को कूड़ा प्रबंधन बारे में बताया गया।
छह जोन में बंटेगा शहर
योजनाको पूरे शहर में लागू करने के लिए शहर को छह जाेन में बांटा दिया जाएगा। इसमें संजौली, कसुम्पटी, लक्कड़ बाजार सहित जाेन बनेंगे। एक जोन में चार से पांच वार्ड रखे जाएंगे। इन जोन में निगरानी के लिए से सैनेटरी निरीक्षकों को भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। वहीं निगम के पदाधिकारी इन अफसरों पर भी कड़ी निगरानी रखेंगे, ताकि योजना सही ढंग से शहर में लागू हो सके।
निगम का टाेल फ्री नंबर का होगा विस्तार
शहरमें लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए लगाए गए टोल फ्री नगर 1916 का विस्तार होगा। यह नंबर निगम की हर गाड़ी कार्यालय में लगाया जाएगा। इससे लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। मौजूदा समय में इसके बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है।
शुरूआत में छह वार्डों को किया जाएगा चयन, जोन में बटेंगा शहर