पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाखों का गोलमाल कर रही कंपनी पर कोई जांच नहीं हुई

लाखों का गोलमाल कर रही कंपनी पर कोई जांच नहीं हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंटलकॉलेज में मशीनों की खरीद पर लाखों का गोलमाल सामने आने पर भी ही प्रशासन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अब प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हंै कि इतना बड़ा गोलमाल कर रही कंपनी के खिलाफ अभी तक कोई कदम क्यों नहीं उठाए गए हंै।

इससे साफ यह होता है कि कहीं कहीं प्रशासन कंपनी को अंदर खाते लाभ पहुंचा रहा है, जो टेंडर प्रशासन की अोर से किए गए थे वह मशीनेंं पहुंची ही नहीं, बल्कि डिलिवरी के समय कंपनी दूसरे सस्ते मॉडल की मशीनें दी गई। इससे प्रशासन सरकार को लाखों का चूना लग रहा था। डेंटल कॉलेज की ओर से मशीन को मंगवाने के लिए टेंडर किए गए थे। टेंडर के मुताबिक एक मशीन की कीमत 1.95 लाख आंकी गई। जब कंपनी की ओर से मशीनें कॉलेज में पहुंची तो सन- 22 मॉडल की पाई गई, जिसकी कीमत 50 हजार प्रति मशीन है।

ऐसे सामने आया गोलमाल

29फरवरी को जब कंपनी मशीनों की डिलीवरी करने के लिए डेंटल कॉलेज आई। जब कंपनी रिसीविंग करा रही थी तो विभागाध्यक्षों ने मॉडल में अंतर को जाना उसके कीमत में भी अंतर पाया तो वह भी हैरान रह गए थे। उस दौरान कुछ विभागों में तो रिसीविंग कर ली गई थी अन्य विभागाध्यक्षों में इसे रिसीव करने से इनकार कर दिया था। इस दौरान विभागाध्यक्षों ने प्रशासन को मशीनें लगाने से भी इनकार िकया।